{"_id":"692df18aab110df49808e731","slug":"three-more-accused-arrested-in-shopkeepers-murder-case-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146304-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दुकानदार की हत्या के तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दुकानदार की हत्या के तीन और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। खेड़ी मारकंडा में 15 नवंबर को दुकानदार रामबीर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस हत्याकांड में अब तक कुल छह आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान शास्त्री नगर निवासी कृष्णा उर्फ गांधी, चनारथल कॉलोनी निवासी चेतन नाथ और गांव हथीरा निवासी जय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 नवंबर की रात मोटरसाइकिल सवार तीन युवक खेड़ी मारकंडा स्थित दुकानदार रामबीर की दुकान पर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए थे।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रामबीर को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम को जांच सौंपी थी। टीम ने इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव जिरबड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान तीन संदिग्धों को रोका था।
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। मुठभेड़ में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, तीसरे आरोपी ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने इन तीनों से अवैध हथियार भी बरामद किए थे। घायल आरोपियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अपराध अन्वेषण शाखा-दो प्रभारी इंस्पेक्टर मोहनलाल ने बताया कि लगातार दबिश और तकनीकी जांच के आधार पर रविवार को बाकी तीन भागे हुए आरोपियों को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश थी। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी के साथ-साथ पूरे गैंग के नेटवर्क का पता लगा रही है।