{"_id":"6261c0e65d1fa274b0131a21","slug":"three-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-kurukshetra-news-knl10569960","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में एक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में एक नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी ने कुल तीन लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे। आरोप है कि वापस मांगने पर वह शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहाबाद निवासी दीपक चावला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात गांव रतनगढ़ निवासी हरबीर नरवाल से हुई थी। उसने उसे बताया कि वह चंडीगढ़ रोडवेज में कंडक्टर की नौकरी दिलवा सकता है। इसके लिए उसने ढाई लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोपी की बातों में आकर उसे देवी मंदिर रोड स्थित सुनार की दुकान पर जून 2015 में ढाई लाख रुपये दिए। एक साल तक आरोपी उसे गुमराह करता रहा। जब उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो उसने कुछ दिन रुकने के लिए कहा। आरोपी ने उससे कहा कि उम्र ज्यादा होने के कारण तुम्हारी नौकरी नहीं लगेगी, लेकिन वह उसकी पत्नी की नौकरी क्लर्क की पोस्ट पर लगवा देगा और इसके लिए आरोपी ने 50 हजार रुपये की और मांग की। इस पर उसने पिता के खाते से व कुछ अपने पास से पैसे आरोपी को दे दिए, लेकिन उसने उसकी पत्नी की नौकरी भी नहीं लगवाई। जब उसने फिर उससे अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे एक ढाई लाख रुपये का चेक दे दिया जो कि बाउंस हो गया। इस बारे एक पंचायत भी हुई, जिसमें आरोपी ने ढाई महीने में रकम चुकाने के लिए समय मांगा। दूसरी पंचायत अनाज मंडी में हुई जिस पर आरोपी ने कुछ समय और मांगा। इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने पैसे मांगे तो आरोपी उसे झगड़ा करने पर उतारू हो गया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने तीन वर्ष होने के बावजूद कोई पैसा नहीं लौटाया और मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।