फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three including scooty driver arrested with three and a half kilos of Doda

Kurukshetra News: साढ़े तीन किलो डोडा के साथ स्कूटी चालक समेत तीन काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Three including scooty driver arrested with three and a half kilos of Doda
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने साढ़े तीन किलो डोडा/चूरा पोस्त के साथ स्कूटी चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक कंवलजीत निवासी रावा की निशानदेही पर टीम ने डोडा सप्लाई करने के दो आरोपी भी काबू किए। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद के लाडवा चौक के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि कंवलजीत डोडा, चूरा पोस्त बेचता है। आज भी वह अपनी स्कूटी पर आसपास के गांव में डोडा बेचने के लिए आएगा। टीम ने झांसा रोड पर मदनपुर पटाखा गोदाम के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को बीबीपुर की तरफ से आए स्कूटी चालक को काबू कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से साढ़े तीन किलो डोडा, चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी की निशानदेही पर डोडा की तस्करी करने के आरोपी खुशीराम व बलवान सिंह निवासी बिजड़पुर को भी गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed