फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three eunuchs accused of attacking eunuchs arrested

Kurukshetra News: किन्नरों पर हमला करने के तीन किन्नर आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three eunuchs accused of attacking eunuchs arrested
कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले लाडवा में हुए किन्नरों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन किन्नर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडे बरामद किए। आरोपी किन्नर परी महंत, तुलसी महंत व सुलताना महंत निवासी पिपली रोड लाडवा को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। इस मामले में पुलिस एक आरोपी मोहनलाल निवासी हिसार को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना लाडवा में 15 फरवरी को दिए बयान में पिंकी महंत निवासी बाबैन ने बताया था वह अपने अन्य साथियों के साथ अपनी कार में बधाइयां लेने के लिए गांव जलालुदीन माजरा गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के गांव लोहाडा स्कूल के पास पहुंचे तो काजल किन्नर ग्रुप ने एक स्कॉर्पियो व एक ऑल्टो को उनकी कार के आगे अड़ाकर उनका रास्ता रोक लिया था। स्कॉर्पियो से नीचे उतरे दो युवकों ने दो हवाई फायर किए। आरोपी उसके साथ मारपीट करते हुए उनकी ढोलक व गल्ला छीनकर मौके से भाग गए थे। बयान पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच करते हुए एक आरोपी मोहन लाल को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो, एक डबल बैरल गन, 22 जिंदा कारतूस, एक खाली खोल व एक रिवाल्वर 32 बोर, छह कारतूस बरामद किए थे। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। अब आगामी जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी किन्नर परी महंत, तुलसी महंत व सुल्ताना महंत को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल डंडे बरामद करके अदालत के आदेश से तीनों को कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed