फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three-day second batch of Super-100 Level-2 begins

Kurukshetra News: सुपर-100 लेवल-2 का तीन दिवसीय दूसरा बैच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three-day second batch of Super-100 Level-2 begins
कुरुक्षेत्र। सुपर 100 की दूसरे दौर की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते छात्र। संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। विकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा के दूसरे बैच में करीब 500 से ज्यादा बच्चों ने अपना पंजीकरण करवाया। बुधवार को दूसरा बैच शुरू हो गया है। इसमें अलग-अलग जिलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। ये छात्र-छात्राएं यहां तीन दिन तक रुकेंगे और यहीं पर परीक्षा देंगे। इसकी पूरी व्यवस्था संस्थान की ओर से की गई है।
विज्ञापन

24 अप्रैल तक चलने वाले इस बैच में जींद, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक और झज्जर से विद्यार्थी शामिल हुए हैं। वहीं पहला बैच मंगलवार को संपन्न हो गया था। इसमें 517 विद्यार्थियों ने पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा गांव बरना स्थित सुपर-100 कैंपस में आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसके बाद तीसरा बैच जो 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 626 विद्यार्थी शामिल होंगे, जो अलग-अलग जिलों से यहां पहुंचेंगे और तीन दिन तक यहीं रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा में छात्रों को अंदर ही पढ़ाया जाता है और उसके बाद उनका पेपर लिया जाता है। यह प्रकिया करीब तीन दिन तक चलती है। अंत में जो पेपर लिया जाता है, उसके रिजल्ट के हिसाब के फाइनल लिस्ट तैयार की जाती है और छात्रों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed