Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three crocodiles seen in the pond of Udarsi village, panic among the villagers

Kurukshetra News: उदारसी गांव के तालाब में दिखे तीन मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three crocodiles seen in the pond of Udarsi village, panic among the villagers
कुरुक्षेत्र। गांव उदारसी के तालाब के किनारे आराम कर रहे मगरमच्छ।
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर गांव उदारसी में मछली के तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से गांव में दहशत का माहौल है। गांव के लोग तालाब के पास जाने से भी डर रहे हैं। इस तालाब में दो बड़े और एक छोटा मगरमच्छ देखा गया है। वहीं गांव जोगना खेड़ा और चिब्बा के खेतों में भी मगरमच्छ देखे जाने की सूचना है। इन दोनों में गांव में बाढ़ का पानी खेतों में जमा है। सूचना वन्य विभाग के कर्मी मगरमच्छों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव उदारसी में दोपहर के समय कुछ लोग तालाब के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर तालाब के दूसरी ओर आराम फरमा रहे तीन मगरमच्छों पर पड़ी। इनमें दो मगरमच्छ करीब सात-सात फुट के हैं। वहीं एक की लंबाई ढाई-तीन फुट बताई जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी के साथ यह मगरमच्छ यहां आ गए हैं। इस तालाब में मछलियां भी खूब है। इन मछलियों को खाकर ही मगरमच्छ अपना गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं गांव के तालाब में मगरमच्छ होने से गांव के लोग डरे हुए हैं। वे तालाब के पास तक जाने से भी डर रहे हैं। उन्होंने अपने मवेशियों को भी तालाब में ले जाना छोड़ दिया। ग्राम पंचायत की ओर से प्रशासन को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छों को पकड़ने के लिए जाल भी लगाया है। साथ ही टीम घास में भी उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव जोगना खेड़ा में चरी के खेत में भी एक मगरमच्छ देखा गया है। इसके अलावा गांव चिब्बा में ईख के खेतों में भी मगरमच्छ होने की सूचना है। दोनों जगहों पर बाढ़ का पानी जमा है। विभाग की टीम के साथ गोताखोर प्रगट सिंह की टीम भी मगरमच्छों की तलाश कर रही है। दोनों जगहों पर कमर तक पानी खड़ा है। वहीं दोनों ग्राम पंचायत ने लोगों को जलमग्न खेतों से दूर रहने के चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed