{"_id":"66e4e12a9e72d2de51075b84","slug":"three-accused-of-theft-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-124006-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलराज निवासी कैथल, मोंटी व रिंकू निवासी कमौदा के कब्जे से 15 हजार रुपये व चोरीशुदा तीन पाजेब व एक चेन बरामद हुई। थाना केयूके में सात जुलाई को शिकायत में राकेश कुमार निवासी दीदार नगर ने बताया था कि पांच जुलाई को वह अपने परिवार के साथ अपने भाई के बेटे के जन्मदिन पर उसके घर गया था। रात को घर वापस आए तो चोर घर का ताला तोड़कर जेवर, नकदी व अन्य सामान चोरी कर भाग गए थे।
छीनाझपटी करने के दो आरोपी धरे
कुरुक्षेत्र। छह महीने पहले महिला के हाथ से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरचरण व सरविंद्र सिंह निवासी अमरगढ़ के कब्जे से छीना गया मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। थाना कृष्णा गेट में 19 मार्च को दर्ज शिकायत में सौदागरण मोहल्ला निवासी महिला ने बताया था कि वह अपनी बेटी की दवा लेने के लिए अस्पताल गई थी। लौटते हुए बाइक पर आए दो युवक उसके हाथ से पर्स छीनकर भाग गए थे। उसके पर्स में मोबाइल व करीब पांच हजार रुपये थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो करते हुए आरोपी गुरचरण व सरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से दोनों को कारागार भेज दिया।
अवैध हथियारों की तस्करी करने का आरोपी पकड़ा
कुरुक्षेत्र। एक महीने पहले देसी पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पिस्टल सप्लाई करने के आरोपी प्रवीन उर्फ काली निवासी शंकर गली को अदालत ने कारागार भेज दिया। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर सात अगस्त को लवली उर्फ बदल निवासी खेड़ी मारकंडा को सरस्वती कॉलोनी से काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देसी पिस्टल, दो मैगजीन व दो कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आगामी जांच करते हुए टीम ने सप्लाई करने के आरोपी प्रवीन को पकड़ लिया।