फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of stealing cash, jewelry from home arrested, Kurukshetra

घर से नकदी, जेवर चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three accused of stealing cash, jewelry from home arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने शाहाबाद में छह दिन पहले घर से 24 लाख रुपये और जेवरात चुराने के तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपये नकदी व जेवरात बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ गोल्डी वासी कोहली माजरा जिला सहारनपुर (यूपी), नीरज उर्फ मोनू वासी देवी मंदिर गली पुरानी मंडी पिपली और अवतार उर्फ काला वासी बजीदपुर थानेसर को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पांच फरवरी को संदीप सखुजा वासी माजरी मोहल्ला ने थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह अमन वासी शाहाबाद के साथ टेलीकॉम बिजनेस एमबी रिचार्ज का काम करता है। घर में ही उनकी लेडीज गारमेंट्स की दुकान भी है। वह चार फरवरी की शाम परिवार के साथ घर और कार्यालय को स्टाफ सदस्य रवि और अभिषेक की निगरानी में छोड़कर अपनी रिश्तेदारी में अंबाला चले गए थे।
विज्ञापन

अपने पार्टनर से रात करीब आठ बजे उसने मकान का ताला लगवा दिया था। मकान की चाबियां उसके पार्टनर के पास ही थी। अगले दिन वह लोग अपने घर पहुंचे तो कमरों में सब सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पाया तो मोमटी के दरवाजे की कुंडी टूटी थी और बेडरूम के अंदर रखी अलमारी से करीब 24 लाख रुपये, जेवरात और अन्य सामान गायब था। थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके जांच सीआईए-1 को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए सीआईए-1 ने आरोपी अमित उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार करके अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 10 लाख रुपये, करीब साढ़े छह तोला सोने के जेवर, करीब 20 तोले चांदी के जेवर और तीन एलईडी बरामद की।
साथ ही दो आरोपी नीरज उर्फ मोनू व अवतार उर्फ काला को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपियों ने शाहबाद क्षेत्र में छह व थाना सदर थानेसर क्षेत्र से चोरी की तीन वारदातों को कबूल किया है।

पुलिस जांच से खुलासा हुआ कि आरोपी अमित उर्फ गोल्डी के खिलाफ थाना शाहाबाद में चोरी के छह, आर्म्स एक्ट के तहत एक और एक मामला पीओ का दर्ज है। आरोपी नीरज उर्फ मोनू के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के दो और आबकारी अधिनियम व मारपीट का एक-एक मामला दर्ज है। वहीं आरोपी अवतार उर्फ काला के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मारपीट के दो और एक मामला पीओ का दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed