फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of stealing by breaking the shutter of the shop, the stolen goods recovered

दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने के तीन आरोपी काबू, चोरीशुदा सामान बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three accused of stealing by breaking the shutter of the shop, the stolen goods recovered
कुरुक्षेत्र। बिरला मंदिर के पास मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल व नकदी चुराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा चार मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी अभिलाष उर्फ सिबू, अरुण उर्फ अभिषेक हाल वासी नजदीक ब्रह्मसरोवर और सुमित उर्फ सूखा वासी नजदीक पंचमुखी चौक ढांड (कैथल) को अदालत में पेश करके जिला कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

सलिंद्र कुमार वासी कैंथला कलां ने छह फरवरी को थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बिरला मंदिर के सामने मोबाइल की दुकान है। पांच फरवरी की शाम वह अपनी दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह वह अपनी दुकान पर आया तो उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान से 10 हजार रुपये नकद व अन्य सामान चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सीआईए-2 को सौंपी। सीआईए-2 ने मामले की जांच करते हुए आरोपी अभिलाष, सुमित और अरुण को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कब्जे से चार मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed