फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of snatching bike arrested

Kurukshetra News: बाइक छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Three accused of snatching bike arrested
लाडवा। तीन दिन पहले हमला कर बाइक छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजबीर सिंह, राकेश उर्फ सोनू व कमल निवासी छप्रियो जिला करनाल के कब्जे से छीनी गई बाइक के साथ वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में रवि कुमार निवासी गोविंदगढ़ ने बताया था कि वह दो सितंबर को अपनी बाइक पर घड़ोला से अपने घर आ रहा था। वह जैनपुर जट्टान गांव के मोड़ पर पहुंचा तो बाइक सवार पर तीन युवकों ने उसका रास्ता रोककर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी बाइक व नकदी छीन ली और मोबाइल छीन कर खेत में फेंक दिया था। वह अपना मोबाइल उठाने गया तो आरोपी उसकी बाइक लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी राजबीर सिंह और राकेश को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी कमल ने खुद आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत के आदेश से तीनों आरोपी कारागार में भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed