फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   three accused arrested allegation of snatching

टीचर से मोबाइल छीनने के मामले दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
three accused arrested allegation of snatching
एक माह पहले टीचर से मोबाइल व ढाई हजार रुपये छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल और एक चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 13 मार्च को प्रियंका निवासी विकास नगर लाडवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। 13 मार्च की दोपहर वह स्कूल से पैदल अपने घर जा रही थी। हिनौरी चौक के पास सामने से आए बाइक सवार तीन युवक में पीछे बैठे युवक ने उससे मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए थे। उसके मोबाइल के कवर में 25 सौ रुपये थे। उसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके सीआईए-1 को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी मोंटी वासी छपरा को लाडवा-बाबैन रोड से नाकाबंदी के दौरान बाइक समेत काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हिनौरी चौक से महिला का मोबाइल छीना था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ 28 मार्च को बहलोलपुर पेट्रोल पंप के नजदीक से बाइक चुराई थी। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं वारदात में शामिल दोनों नाबालिग आरोपियों को काबू करके जुनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश करके बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed