{"_id":"56ec59ba4f1c1b4c5f8b4994","slug":"threat-to-jewwellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ एसोसिएशन के प्रधान सहित कई सर्राफ को दी धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ एसोसिएशन के प्रधान सहित कई सर्राफ को दी धमकी
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
सराफ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सहित कई सराफ व स्वर्ण कारीगरों के साथ दुर्व्यवहार करने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इससे सराफ व कारीगर शुक्रवार को भड़क उठे और सड़कों पर उतरे। उन्होंने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। शुक्रवार को एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज गोयल, हरिश अरोड़ा, राजन, रामजान अली, राजकुमार वर्मा, टीटू वर्मा, तिलकराज, जगजीत सिंह व मोनू वर्मा सहित सैकड़ों सराफ व स्वर्ण कारीगर जिला सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर रोष जताया। जिसके बाद वे एसपी सिमरदीप के पास पहुंचे, जहां उन्होंने एक शिकायत पत्र दिया।
इसमें उन्होंने दो लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि मनोज गोयल, राजन, हरिश अरोड़ा व रमजान अली के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने उन पर हफ्ता वसूली के लिए दबाव बनाए जाने के भी आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाए कि मल्होत्रा मार्केट में स्थित साईं मंदिर के समीप ही धड़ल्ले से शराब भी बेची जा रही है, जिससे पूरी मार्केट का माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। वहीं एसपी सिमरदीप सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।