फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thousands of players and citizens will run for the holy book Gita today, preparations complete

Kurukshetra News: पवित्र ग्रंथ गीता के लिए आज दौड़ेंगे हजारों खिलाड़ी व नागरिक, तैयारी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Thousands of players and citizens will run for the holy book Gita today, preparations complete
कुरुक्षेत्र। पवित्र ग्रंथ गीता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में एक बार फिर हजारों खिलाड़ी व नागरिक गीता रन में दौड़ेंगे। इस गीता रन का शुभारंभ 28 नवंबर को सुबह छह बजकर 30 मिनट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी करेंगे।
विज्ञापन


केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता रन का आयोजन 28 नवंबर को सुबह छह बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर से किया जाएगा। गीता रन मैराथन में महिला और पुरुष के दो वर्ग बनाएं गए हैं, पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ होगी। इसमें महिला और पुरुष वर्ग में 10-10 विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें प्रथम को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार, तृतीय को 11 हजार और सात विजेताओं को 2100-2100 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
पांच अर्जुन व भीम अवाॅर्डी भी दौड़ेंगे
गीता रन में हरियाणा के पांच अर्जुन अवार्डी और भीम अवाॅर्डी को आमंत्रित किया गया है और ओलंपियन नीरज चौपड़ा के प्रशिक्षक रविंद्र चौधरी को भी आमंत्रित किया गया है। गीता रन के नोडल अधिकारी जिला खेल अधिकारी होंगे और प्रशिक्षकों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। यह गीता रन अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का सबसे पहला इवेंट होगा। इस इवेंट की तैयारियां केडीबी और खेल विभाग की तरफ से लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस गीता रन में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग रूट प्लान भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed