फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thousands of devotees took a dip of faith in the holy Brahmasarovar.

Kurukshetra News: पवित्र ब्रह्मसरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a dip of faith in the holy Brahmasarovar.
कुरुक्षेत्र। पवित्र अमावस्या पर शनिवार को धर्मनगरी में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र ब्रह्मसरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के चलते ब्रह्मसरोवर पर मेले जैसा नजारा बना रहा वहीं पुलिस के भी कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

अल सुबह ही दूर-दराज से श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर पर पहुंचने लगे थे। दोपहर तक स्नान व पूजा अर्चना का क्रम जारी रहेगा। अमावस्या के अवसर पर ब्रह्मसरोवर में स्नान व पूजा अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। देश-विदेश से लोग यहां पहुंचते हैं। पिछले 15 दिनों से श्राद्ध चल रहे थे, जो शनिवार को अमावस्या के दिन संपन्न हुए। इसी के चलते अमावस्या को बड़ा महत्व है, जिसके चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं सन्निहित सरोवर पर भी श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा, जहां पर भी पूजा अर्चना की जाती रही।
विज्ञापन


जींद से आए संदीप कुमार, जय सिंह, राजकुमार आदि का कहना था कि शनिवार को अमावस्या का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसे मौके पर पवित्र ब्रह्मसरोवर में स्नान कर पुण्य का भागीदार बना जा सकता है। उधर केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि शनिचरी अमावस्या को लेकर लोगों की श्रद्धा अधिक दिखाई देती है। यहां श्रद्धालु स्नान के साथ-साथ पूजा अर्चना भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed