{"_id":"f88d5836e47dfa8fc0a600183c077490","slug":"thousands-of-cash-theft-from-showrooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर शोरूम से हजारों की नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर शोरूम से हजारों की नकदी उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 12 May 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा में चोरों ने शनिवार देर रात ईजीडे शोरूम से हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ईजीडे के मैनेजर तरनीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर रात करीब ढाई चेहरे पर चेहरे पर कपड़े बांधकर दो युवक छत के रास्ते शोरूम में दाखिल हुए। उन्हाेंने कैश काउंटर का ताला तोड़कर लगभग 6 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद वे दोनो युवक शोरूम में बने आफिस के कमरे में दाखिल हुए और वहां रखी तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया।
इसी दौरान शोरूम में लगे अलार्म सिस्टम से सूचना मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। शोरूम में लगे सीसीटीवी में पुलिस की गाड़ी को आता देख चोर तुरंत वहां से भाग गए।
शोरूम के मैनेजर तरनीत सिंह व पुलिस की तत्परता के चलते शोरूम में भारी नुकसान होने से बच गया। पुलिस ने शोरूम के मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।