फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   This is the pride of the tricolor, my life is the tricolor... but patriotism was visible

Kurukshetra News: ये आन तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है... पर दिखी देशभक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
This is the pride of the tricolor, my life is the tricolor... but patriotism was visible
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती की आराधना करते ग्रुप के पदा​धिकारी एवं सदस्य। संवाद - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। सांस्कृतिक व सामाजिक संगठन गुदगुदी जंक्शन समूह ने रेलवे स्टेशन के निकट स्थित निजी होटल में सांसद नवीन जिंदल के सम्मान में ''तिरंगा नवीन दिवस'' कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान समूह के म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल के 10 गायकों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से संबंधित गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

महिला दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षाविद मंजू सिंगला और सांसद कार्यालय प्रतिनिधि भूषण पाल मंगला को सम्मानित किया गया। ग्रुप इंचार्ज सुनील भटनागर ने ये आन तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है, पंकज शर्मा ने झंडा ऊंचा रहे हमारा, संजीव सीकरी मित्तल ने हर घर तिरंगा, अनिल गुप्ता लाडवा ने गर्व है इस तिरंगे पर, जगमोहन क्वातरा ने घर-घर तिरंगा लहराएंगे, अभिषेक मिश्रा ने हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए, सूबेदार रविंद्र कौशिक ने ऐसा देश है मेरा, अमित शर्मा ने आई लव माई इंडिया, जयश्री भटनागर ने वंदे मातरम और पुष्पा कंसल ने झंडा तिरंगा इब लहरा दे पाकिस्तान मैं... आदि की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी राजेश सिंगला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सचिव सुनील अंगीरस, समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़, संरक्षक जितेंद्र बंसल, ललित चावला, श्याम जुनेजा, बलजीत चावला, जगदीश शर्मा, एलआर विज, रमेश सुखीजा, राकेश कंसल और पूजा शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed