{"_id":"687805a874bbf61a1105bc6e","slug":"third-accused-arrested-in-mobile-snatching-case-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-138949-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मोबाइल छीनने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मोबाइल छीनने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट पुलिस ने मंगलवार को मोबाइल छीनने के मामले में तीसरे युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए युवक की पहचान यूपी के बदायूं जिले के धनारी गांव के रहने वाले मोहित उर्फ मीकू के रूप में हुई है। जो वर्तमान में थानेसर में रह रहा है। यह मामला 4 सितंबर 2024 को ऋषिपाल की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें तीन मोटरसाइकिल सवारों ने सलारपुर रोड पर उसका मोबाइल छीना था। इससे पहले आठ सितंबर 2024 को अभय मिश्रा उर्फ रिंकू और 20 अक्तूबर को गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। रिंकू से मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। मोहित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
महिला तस्कर से आठ किलो 120 ग्राम गांजा बरामद, गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने मंगलवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संभालखा, पानीपत निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया। सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपली बस अड्डे पर निगरानी की। निरीक्षक सुरेंद्र पाल के नेतृत्व में टीम ने महिला सिपाहियों की मदद से संदिग्ध महिला की तलाशी ली, जिसमें आठ किलो 120 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
चोरीशुदा मोबाइल के साथ युवक काबू
कुरुक्षेत्र। सीआईए एक की टीम ने मंगलवार को मोबाइल चोरी के आरोप में यूपी के उन्नाव जिले के कोरमापुर गांव के दीपक को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किया है। सोमवार को नई बस्ती मिर्जापुर के रहने वाले संदीप कुमार ने थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज की कि पिपली अनाज मंडी के पास निर्माणाधीन दुकान से अज्ञात व्यक्ति उनका फोन चुराकर भाग गया। युवक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।