फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third accused arrested for robbing iron merchant on the strength of arms, sent to jail

लोहा व्यापारी से हथियार के बल पर लूटपाट करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for robbing iron merchant on the strength of arms, sent to jail
कुुरुक्षेत्र। लाडवा के लोहा व्यापारी से हथियार के बल पर चार लाख 70 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस मुख्यारोपी विनोद उर्फ शौकी वासी धनौरा जट्टान व उसके साथी चरण सिंह उर्फ काला वासी ध्यांगला को जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी अंकुश उर्फ मनीष उर्फ शशी वासी बपदा को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि एक दिसंबर को अशोक भाटिया वासी लाडवा ने थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बाबैन रोड पर दुकान है। 30 नवंबर की शाम करीब सवा छह बजे वह अपने बेटे आयुष के साथ दुकान बंद करके अपनी गाड़ी में बैठे थे। उसके बेटे के हाथ में एक बैग था, जिसमें चार लाख 70 हजार रुपये नकदी थी। उसी समय चार अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने हथियार के बल पर उसके बेटे के हाथ से बैग छीन लिया था। जब उसने उनको रोकने की कोशिश कि तो उन्होंने उनके ऊपर फायर कर दी थी। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी। सीआईए-1 ने मामले की जांच करते हुए पांच दिसंबर को आरोपी विनोद उर्फ शौकी व चरण सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने 28 दिसंबर को तीसरे आरोपी आरोपी अंकुश उर्फ मनीष उर्फ शशि को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed