{"_id":"663805e165286749730ef084","slug":"thieves-took-away-cash-worth-seven-lakhs-and-16-tola-gold-in-school-bag-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-117764-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्कूल बैग में सात लाख की नकदी व 16 तोला सोना ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्कूल बैग में सात लाख की नकदी व 16 तोला सोना ले गए चोर
Mon, 06 May 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:49 AM IST
सार
चोर कूलर की खिड़की के जरिए कमरे के अंदर घुसे थे, वहीं जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास से फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वीआईपी रोड पर 7-बी कॉलोनी से चोर एक ठेकेदार के घर से सात लाख नकदी व 16 तोले सोने जेवर चुराकर फरार हो गए। परिवार अपनी रिश्तेदारी में चंडीगढ़ गया हुआ था। चोर खिड़की के रास्ते से घर में घुसे थे। चोर बच्चे के स्कूल बैग में चोरी का सामान लेकर गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने एकत्रित कराए।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में शिकायत में जोगिंद्र सिंह निवासी 7-बी कॉलोनी ने बताया कि वह बिल्डिंग बनाने के सरकारी ठेके लेता है। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ अपने बीमार रिश्तेदार का पता लेने के लिए गया था। वह अपने मकान का ताला लगाकर गए थे।
रविवार सुबह करीब नौ बजे सुबह अपने घर आए तो मकान के बाहर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। वे अंदर गए तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया तो चोरी घर से सात लाख रुपये नकद और करीब 16 तोले सोने के गहने तीन चेन, एक कड़ा, तीन नेकलेस, तीन अंगूठी व अन्य सामान चोरी कर भाग गए थे।
विज्ञापन
स्कूल बैग में भरा सामान
चोर बच्चे के स्कूली बैग को खाली करके उसमें सामान भरकर ले गए। आरोपी पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हो गई। ठेकेदार ने ऑनलाइन अपने घर की फुटेज जांची तो उसे चोरी का अंदेशा हो गया था। उसने पड़ोसियों को जांच के लिए भेजा तो घर का ताला टूटा हुआ था। उसके बाद परिवार घर लौटा और पुलिस को सूचना देकर बुलाया। जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उसे कनाडा जाना था, जिसकी फ्लाइट टिकट बुक हो चुकी थी। एजेंट को देने के लिए ही उसने सात लाख रुपये घर में रखे थे।