{"_id":"675f37dd58f522e37f0d0e15","slug":"thieves-targeted-three-houses-in-the-city-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-128495-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शहर में चोरों ने तीन घरों काे बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शहर में चोरों ने तीन घरों काे बनाया निशाना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर की अलग-अलग जगह चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर इन घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, नकदी व अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में सतपाल निवासी दर्राखेड़ा ने बताया कि वह किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। वह अपने मकान को ताला लगाकर परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। अगले दिन मकान मालिक ने उसके मकान के ताले टूटने की सूचना उसे दी। वह सूचना पाकर घर आया तो ताले टूटे पड़े थे और घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से करीब 12 ग्राम सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए।
दूसरे मामले में रिहान निवासी सरस्वती कॉलोनी ने थाना सदर में दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल यमुनानगर गया था। घर पर उसका भांजा हरीश व प्रदीप थे। सुबह उसका भांजा हरीश और प्रदीप अपने काम पर चले गए थे। वह शाम करीब चार बजे अपने घर लौटा तो चोर सोने-चांदी के जेवर समेत नकदी चुराकर फरार हो गए।
अन्य मामले में थाना केयूके में ओम प्रकाश निवासी शांति नगर ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे उसका परिवार घर को ताला लगाकर गीता जयंती में गया था। वह प्लॉट पर पानी का कनेक्शन कराने के लिए मार्केट से सामान लेने गया था। करीब साढ़े चार बजे उसका परिवार घर आया तो गेट का ताला टूटा पड़ा था। चोर कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर करीब 16 ग्राम सोना व 120 ग्राम चांदी के जेवर समेत 20 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।