फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves broke into the house and stole Rs 10,000

Kurukshetra News: चोरों ने घर में सेंधमारी कर उड़ाए 10 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole Rs 10,000
शाहाबाद। चोरों ने न्यू लक्की कॉलोनी स्थित एक मकान में सेंधमारी कर अलमारी में रखे 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। परिवार के मुखिया रमेश पाल की मौत के कारण परिवार 17 फरवरी से पैतृक गांव अटवान में उनके अंतिम संस्कार के बाद तेरहवीं की रस्म के लिए रुका हुआ था। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके।
विज्ञापन


मकान मालिक के भाई अजैब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिवार सोने-चांदी के गहने पहले ही गांव में साथ ले गया था। इस दौरान चोर अलमारी में रखी करीब 10 हजार रुपये अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि चोर मुख्य दरवाजे के कुंडे तोड़कर घर में घुस और कमरों की तलाशी ली। चोरों ने अलमारियों के लॉक तोड़े, बेड बॉक्स खंगाले और घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed