फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   thief cut the strong room of pnb bank

चोरों ने पीएनबी द्वारा प्रायोजित बैंक के स्ट्रॉग रूम का ताला तोड़कर किया चोरी का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
thief cut the strong room of pnb bank
पिहोवा। बस अड्डे पर स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा इस्हाक में स्ट्रॉग रूम का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर अपने मनसूबे में कामयाब नहीं हो पाए और बिना चोरी किए डीवीआर लेकर फरार हो गए। सुबह बैंक अधिकारी द्वारा सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करवाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में बैंक प्रबंधक विक्रमजीत सिंह ने बताया कि सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा इस्हाक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रायोजित है। वीरवार की देर रात वह बैंक को ताला लगाकर घर गए थे। सुबह उनको ग्रामीणों ने सूचना दी कि बैंक का शटर व ताले टूटे हुए हैं। सूचना पाकर वह तुरंत बैंक पहुंचे और पाया कि बैंक का शटर, गेट के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि चोरों ने स्ट्रॉग रूम के ताले तोड़कर चोरी का प्रयार किया था। जिसमें वे असफल रहे। उधर, मामले को लेकर एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। शीध्र ही पुलिस आरोपियों को काबू कर लेंगी। यहां बता दें नवंबर 2019 को चोर हरियाणा-पंजाब सीमा के साथ लगते गांव टयूकर स्थित ऐक्सिस बैंक की पीछे की नौ इंच मोटी दीवार में सेंध लगाकर बैैंक का लॉक कटर से काटकर करीब आठ लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा जिलेेेभर में एटीएम उखाड़ने से संबंधित कई घटना हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पहले दीवार में किया सेंध लगाने का प्रयास
चोरों ने सबसे पहले बैंक के पीछे की दीवार में सेंध लगाने का प्रयास किया। असफल रहने पर चोरों ने सामने से बैंक का शटर व ताले तोड़कर बैंक में प्रवेस किया। स्ट्रॉग रूम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। असफल रहने चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे नष्ट कर दिए और डीवीआर लेकर फरार हो गए, ताकि उनका कोई सुराग हाथ न लग सके।
विज्ञापन

काटा सायरन का तार
शातिर चोरों ने बैंक में घुसते ही सायरन की तार भी काट दी। बैंक में सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बैंक में चोरी का प्रयास किया। मामले को लेकर बैंक प्रबंधक विक्रमजीत से संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed