फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   these units increse with the intake of ayurvedic medicines said sudha

आयुर्वेदिक दवाईयों के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में होती है बढौतरी:सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
these units increse with the intake of ayurvedic medicines said sudha
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोरोना ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है, इसलिए हम सबको इस बिमारी से बचाव और लड़ने के लिए आवश्यक निर्देशों का पालन करने के साथ-साथ अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना होगा। आयुर्वेदिक दवाईयों का प्रयोग करके हम अपने शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत को बढ़ा सकते है। विधायक सुभाष सुधा शनिवार को श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक अस्पताल में आयुष विभाग के कोरोना जागरूकता अभियान को हरी झंडी देने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने कोरोना जागरुकता अभियान को हरी झंडी देकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि आयुष विभाग का यह जागरूकता वाहन शहर के वार्डों, सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव और बीमारी से लड़ने के लिए अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी देकर जागरूक करेगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने कहा कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार और आयुष हरियाणा के महानिदेशक के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता वाहन को रवाना किया गया है। यह वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करेगा और लोगों को इससे संबंधित जानकारी देने के लिए पम्फलेट भी वितरित करेगा। उन्होंने कहा कि इन पंफलेटों पर आयुष विभाग के चिकित्सकों के मोबाइल नंबर दर्ज है जिन पर संपर्क करके कोई भी व्यक्ति घर बैठे बीमारी से संबंधित नि:शुल्क जानकारी परामर्श ले सकता है। आयुष विभाग द्वारा अभी तक लगभग 7500 इंयुनिटी बूस्टर किटों का वितरण जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यरत विभिन्न विभागों, संस्थानों, वृद्धाश्रमों एवं आम जान मानस को किया जा चुका है और यह कार्य निरंतर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed