{"_id":"610d913d8ebc3e88e1083972","slug":"there-will-be-tough-competition-for-admission-kurukshetra-news-knl79117618","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला के लिए होगा कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला के लिए होगा कड़ा मुकाबला
विज्ञापन
12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात अच्छे विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में दाखिला लेना सभी का सपना होता है। अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए विद्यार्थी कड़ी मेहनत भी करते हैं। इस बार विद्यार्थियों के मुकाबले सीटों की संख्या कम होने के चलते एक-एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, लेकिन स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए दयानंद महिला महाविद्यालय छात्राओं के लिए श्रेष्ठ विकल्प है। अपने कठोर अनुशासन के लिए प्रसिद्ध इस महाविद्यालय में दाखिला लेकर छात्राएं शिक्षा ही नहीं खेल सहित अन्य क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य बना सकती हैं।
नोडल अधिकारी सपना ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सत्र 2021-22 के लिए दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 12 से 20 अगस्त तक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 13 से 22 अगस्त के बीच दस्तावेजों की जांच की जाएगी और 25 अगस्त को पहली सूची जारी की जाएगी। योग्य विद्यार्थी 28 अगस्त तक फीस जमा करा सकते हैं। इसके पश्चात 30 अगस्त को दूसरी सूची जारी की जाएगी। इसके पश्चात चयनित विद्यार्थी 31 अगस्त तक दाखिला ले सकता है।
------------------------------------------
कोर्स-------------------------------सीट
-बीए (सामान्य)---------------------250
-बीए (फंक्शनल इंग्लिश)-----------60
-बीकॉम (सामान्य)------------------80
-बीकॉम (सामान्य) (एसएफएस)---80
-बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन-------80
-बीएससी (नॉन मेडिकल)----------80
-बीएससी (कंप्यूटर साइंस)---------60
-बीटीएम----------------------------40 सीटें।
------------------------------------------------------
-स्मार्ट क्लास रूम
-कंप्यूटर लाइब्रेरी
-साइंस लैब
-डिजिटल रिर्सोस सेंटर
-कंप्यूटर लैब सहित सुविधाएं
कॉलेज की छात्राएं हर सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की योग्यता सूची में अपना नाम दर्ज करा रही हैं। डीएन कॉलेज की छात्राएं जहां सांस्कृतिक व शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है, वहीं क्रीड़ा क्षेत्र में भी दर्जनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
विज्ञापन
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विजेश्वरी शर्मा का कहना है कि पिछले 39-40 वर्षों से इस क्षेत्र की बेटियों को शिक्षित करने में डीएन कॉलेज अग्रणी भूमिका निभा रहा है। स्वामी दयानंद सरस्वती के शिक्षा संबंधी उद्देश्यों एवं विचारों से प्रेरणा पाकर महाविद्यालय बेटियों को शिक्षित करने के लिए कृतसंकल्प है। आर्थिक रूप से कमजोर व 85 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। यही नहीं, शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का भी सहयोग किया जाता है। महाविद्यालय की छात्राएं दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले चुकी हैं।