फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There will be tight arrangements during HSGMC elections, no entry into polling station without pass

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी चुनाव के दौरान रहेंगे पुख्ता बंदोबस्त, बिना पास मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
There will be tight arrangements during HSGMC elections, no entry into polling station without pass
पिहोवा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के उम्मीदवारों की बैठक लेते एसडीएम अमन
पिहोवा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव करवाने के लिए आगे आना होगा। यह आह्वान रिटर्निंग एवं उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने किया। वे शुक्रवार को अपने कार्यालय में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सामान्य चुनावों के उम्मीदवारों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार अपने अधिकृत कर्मचारियों को उपयुक्त बैज या पहचान पत्र उपलब्ध करवाएं। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को दी जाने वाली पहचान पर्चियां सादे सफेद कागज पर होंगी और उनमें कोई प्रतीक, उम्मीदवार का नाम या पार्टी का नाम अंकित नहीं होगा। मतदान के दिन या उससे पहले 24 घंटे के दौरान शराब, मिठाइयां और कोई नकदी या वस्तु परोसने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के निकट सिख समूह, संगठन तथा उम्मीदवारों द्वारा स्थापित शिविरों के निकट अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए। सुनिश्चित करें कि उम्मीदवारों के शिविर सादे हों। वे कोई पोस्टर, झंडे, प्रतीक या कोई अन्य प्रचार सामग्री प्रदर्शित नहीं करेंगे। शिविरों में कोई खाद्य पदार्थ नहीं परोसा जाएगा तथा न ही किसी भीड़ को एकत्रित किया जाएगा। मतदान के दिन वाहनों के परिचालन पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का अनुपालन करने में प्राधिकारियों के साथ सहयोग करना तथा उनके लिए परमिट प्राप्त करना होगा। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को छोड़कर सीजीई से वैध पास के बिना कोई भी मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed