{"_id":"690e5be245ad4597770864c7","slug":"there-will-be-strong-security-arrangements-during-shri-guru-tegh-bahadur-ji-martyrdom-day-and-international-geeta-mahotsav-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-144988-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस व अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पुख्ता होंगे सुरक्षा प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस व अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पुख्ता होंगे सुरक्षा प्रबंध
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र । श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस व अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सुरक्षा प्रबंध पुख्ता होंगे, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन रणनीति बनाने में जुट गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के चलते भी प्रशासन और अधिक अलर्ट मोड पर आ गया है, जिसके चलते तैयारियों की रूपरेखा तय की जाने लगी है।
इसी संर्दभ में शुक्रवार को जिला उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें दोनों आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम व अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भी पहुंचने की पूरी संभावना है। बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल को लेकर ओवर ऑल इंचार्ज और लाइजनिंग अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के आदेश भी दिए। इसके अलावा सीईओ केडीबी, सीएमओ, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ,एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद,आगजनी विभाग, वन विभाग जिला परिषद के साथ-साथ अन्य विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे, इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग 44, 152डी और शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम को शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी स्वच्छता पर विशेष फोकस रखेंगे। इन कार्यक्रमों से पहले और बाद में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अथक प्रयास करेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर पार्किंग व्यवस्था के प्रबंध किए जाएंगे। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर योजना तैयार की जाएगी ताकि किसी को कोई परेशानी ना आए।