{"_id":"68bb348935e0b81d97057417","slug":"there-will-be-re-examination-of-mcom-hrm-subject-in-kurukshetra-university-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-141647-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एमकॉम एचआरएम विषय की दोबारा होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एमकॉम एचआरएम विषय की दोबारा होगी परीक्षा
Sat, 06 Sep 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024-25) की परीक्षा के दौरान भगवान परशुराम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बड़ी लापरवाही सामने आई थी। यहां एचआरएम विषय का पुराना (नॉन-एनईपी) प्रश्नपत्र छात्रों को थमा दिया गया था। इस गलती से नाराज विद्यार्थी मंगलवार को कुलपति कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए।
22 मई को आयोजित परीक्षा में 15 विद्यार्थियों को गलत प्रश्नपत्र दिया गया। छात्रों ने परीक्षा शुरू होते ही परीक्षकों को त्रुटि बताई और 30 मिनट तक आपत्ति दर्ज करवाई। इसके बावजूद परीक्षकों ने विद्यार्थियों को डरा-धमकाकर पुराना प्रश्नपत्र हल करने को कहा। इससे नाराज छात्रों ने पहले भी विश्वविद्यालय में आवेदन देकर मामले के समाधान की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। समिति का निर्णय भी छात्रों के पक्ष में नहीं आया।
मजबूरी में भूख हड़ताल समाधान न मिलने पर छात्र संगठन एएसएपी (एसोसिएशन फॉर अलटरनेटिव पॉलिटिक्स) के नेतृत्व में विद्यार्थी वीसी ऑफिस के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए। छात्रों ने मांग रखी कि इस विषय के अंक अन्य विषयों के औसत के आधार पर दिए जाएं या परीक्षा दोबारा ली जाए, और इसे कंपार्टमेंट के रूप में न माना जाए। विद्यार्थियों के संघर्ष के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा। ओएसडी ने छात्रों की मांगें मानते हुए घोषणा की कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक अंकेश्वर ने बताया कि परीक्षा की जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी। एएसएपी अध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि यह जीत विद्यार्थियों की एकजुटता और संघर्ष की जीत है।