{"_id":"633c8ea81bba906c026c56ee","slug":"there-will-be-no-purchase-in-ladwa-mandi-today-there-will-be-only-lifting-kurukshetra-news-knl1234082143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा मंडी में आज खरीद नहीं, होगा केवल उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा मंडी में आज खरीद नहीं, होगा केवल उठान
विज्ञापन
पिछले दो दिन से धान की अधिक आवक होने के कारण अनाजमंडी इस समय पूरी तरह से अट गई है। जिसके कारण अब किसानों व व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते अनाजमंडी की दोनों एसोसिएशनों व विस्तार अनाजमंडी संगठन ने फैसला लिया कि बुधवार के दिन अनाजमंडी में कोई भी किसान अपनी धान की फसल लेकर न आए। केवल उठान का काम किया जाएगा।
अनाजमंडी में आए किसान सुच्चा सिंह, परमजीत सिंह, हरदीप सिंह, रघुवीर सिंह, सतीश कुमार, रोशन लाल, रविन्द्र कुमार आदि ने कहा कि अनाजमंडी में वह अपनी धान की फसल लेकर आए थे। परंतु कई घंटे बीत जाने के बाद भी उन्हें अपनी धान की फसल उतारने के लिए पर्याप्त मात्रा में जगह नहीं मिल रही है। जिसके कारण उनका भारी नुकसान हो रहा है। वहीं व्यापारी पवन बंसल, सुनील गर्ग, जितेन्द्र धवन, प्रमोद धवन, बलदेव राठी, बबला बपदी, स्वीटी भुल्लर आदि ने कहा कि इस बार जो सरकार द्वारा पोर्टल पर किसानों के नाम देखे जा रहे हैं वह आधार कार्ड व पोर्टल से मैच नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण भी किसानों व व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं लाडवा अनाजमंडी के चारों गेटों पर इतनी धान की ट्राली खड़ी है। जिसके कारण अब किसान मंडी के अंदर अपनी धान की फसल लेकर नहीं आ पा रहे हैं। जिसके कारण व्यापारियों व किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
लाडवा अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बिमलेश गर्ग ने कहा कि अनाजमंडी में जाम की स्थिति भयंकर बन चुकी है। जिसके कारण कच्चे व्यापारियों की पूरी जोर डिमांड पर अब यह फैसला लिया गया है कि बुधवार के दिन सरकारी जीरी परमल धान के न तो रेट लगेंगे और न ही लिखे जाएंगे व न ही मंडी में किसी भी व्यापारी के कोई किसान की मोटे धान की ट्रॉली मंगवाई जाएगी। केवल परीक जीरी की बोली होगी। कल सारा दिन मोटे फैब्रिक माल की लिस्टिंग चलेगी। यह फैसला किसानों व व्यापारियों के बीच में लिया गया है।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार सैनी ने अनाजमंडी के एसोसिएशनों का आभार जताते हुए कहा कि बुधवार को जो किसानों को धान की फसल न लाने का फैसला लिया गया है वह एक सराहनीय कदम है। वैसे भी बुधवार के दिन विजयदशमी के पर्व को लेकर अवकाश रहेगा। जिसके कारण अनाजमंडी में कोई भी मजदूर आदि काम के लिए नहीं आएगा। उन्होंने भी किसानों से अपील की कि वह अनाजमंडी में अपनी धान की फसल बुधवार को लेकर न आए।