{"_id":"62339bb6da490a5aa9136bf2","slug":"there-will-be-a-complete-ban-on-polythene-thermocol-in-the-three-day-chaitra-chaudas-fair-kurukshetra-news-knl1021922182","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय चैत्र चौदस मेले में पॉलिथीन,थर्माकोल पर पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय चैत्र चौदस मेले में पॉलिथीन,थर्माकोल पर पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
There will be a complete ban on polythene, thermocol in the three-day Chaitra Chaudas fair
- फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। 30 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध चैत्र चौदस मेले में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित तैयारियों को पूरा कर लें। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उपायुक्त मुकुल कुमार वीरवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के सभागार में चैत्र चौदस मेले से संबंधित तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि चैत्र चौदस मेला पूरी तरह से पॉलिथीन व थर्माकोल फ्री होगा। मेले में भंडारा लगाने वाली सभी संस्थाएं थर्माकोल की बजाए स्टील की प्लेटों का इस्तेमाल करें। मेले में इस बार छह लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मेले से संबंधित पांच स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा रेडक्रॉस के वालंटियर भी अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे, वहीं उन्होंने डीएसपी गुरमेल सिंह को कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरों को जांच कर लें ताकि कोई समस्या न हो। उपायुक्त ने बताया कि मेले को आठ सेक्टरों में बांटा गया है, मेले में 600 से ज्यादा पुलिस व होमगार्ड के जवान ड्यूटी देंगे। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि अस्थायी शौचालयों के लिए स्थान निर्धारित कर लें। पीने के पानी की व्यवस्था भी समय रहते कर लें। उन्होंने कहा कि सरस्वती तीर्थ पर सफाई का बेहद ध्यान रखें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो। उन्होंने बिजली निगम व सिविल सर्जन को अपने विभाग से संबंधित व्यवस्था बनाने की बात कहते हुए मेले में कोविड वैक्सीन तथा जरूरी दवाइयों का शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुरोहित और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मांगे सुझाव
डीसी उपायुक्त ने मेले को लेकर पुरोहित समाज व संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को मेले से संबंधित कई सुझाव दिए, जिन पर डीसी ने अधिकारियों से चर्चा की। इस मौके पर विक्रम चक्रपाणी, गोपाल कौशिक, युधिष्ठर बहल, सुरेंद्र गोयल, महंत दीपक गिरी सहित अन्य मौजूद रहे।