फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There will be a close watch on 40 sensitive booths

Kurukshetra News: संवेदनशील 40 बूथों पर रहेगी पैनी निगाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
There will be a close watch on 40 sensitive booths
- तैनात किया जाएगा अतिरिक्त पुलिस बल, चेयरपर्सन पद के लिए 108 व पार्षदों के लिए बनाए गए हैं 101 बूथ
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर में चेयरपर्सन और पार्षद पदों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक तौर पर पुख्ता प्रबंध किए हैं। शहर में बनाए गए 108 बूथों में से 40 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि थानेसर नगर परिषद में चेयरपर्सन पद के लिए 32 वार्डों में 108 बूथ व पार्षद पद के लिए 101 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में 40 संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं, जिनमें थानेसर में संवेदनशील बूथ वार्ड दो में बूथ 4, 5,6,7 में जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानेसर, वार्ड छह में बूथ नंबर 16,17,18 नवयुग सीनियर सेकेंडरी वशिष्ठ काॅलोनी, वार्ड सात में बूथ नंबर 20,21,22, राजकीय प्राइमरी स्कूल लायलपुर बस्ती, गीता निकेतन विद्या मंदिर, वार्ड 10 में बूथ नंबर 29, 30, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपली शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वार्ड 12 में बूथ नंबर 35, 36, 37 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवीदासपुरा, वार्ड 16 में बूथ नंबर 49, 50, 51, 52 के लिए राजकीय मिडल स्कूल रतगल, राजकीय मिडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल रतगल, वार्ड 19 में बूथ नंबर 60, 61, 62, राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल नाथ मंदिर रेलवे रोड, वार्ड 26 में बूथ नंबर 84, 85, यूनिवर्सिटी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड 27 में बूथ नंबर 86 धन्ना भगत पब्लिक स्कूल, वार्ड 28 में बूथ नंबर 90, 91, जय भारती पब्लिक स्कूल दीदार नगर, वार्ड 29 में बूथ नंबर 94,95,96,97, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल, वार्ड 30 में बूथ नंबर 98,99,100,101, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड 31 में बूथ नंबर 102,103,104,105 में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सब्जी मंडी थानेसर को संवेदनशील बूथ की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस्माईलाबाद में छह बूथ संवेदनशील

उपायुक्त ने कहा कि इस्माईलाबाद नगरपालिका में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए कुल 13 बूथ बनाए गए हैं इनमें से छह बूथ संवेदनशील बूथ के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इनमें वार्ड एक यूएचबीवीएन ऑफिस, वार्ड दो मार्केट कमेटी इस्माईलाबाद, वार्ड चार शहीद बलबीर सिंह राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईस्ट साइड, वार्ड पांच शहीद बलबीर सिंह राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्ट साइड, वार्ड सात मनीष पपनेजा मैमोरियल सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज, वार्ड 11 मनीष पपनेजा मेमोरियल सनातन धर्म पब्लिक स्कूल शामिल है।





चुनाव में शराब, पैसा या अन्य प्रलोभन की शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई
कुरुक्षेत्र। चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। इसके लिए किसी भी प्रत्याशी व समर्थक की ओर से शराब, पैसा व अन्य प्रलोभन दिए जाने का प्रयास किया तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनावों को सभी अधिकारी लोकसभा और विधानसभा की तरह गंभीरता से लेंगे। इन चुनावों में अधिकारियों को हमेशा एक्शन मोड में रहना होगा। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि थानेसर नगर परिषद में पार्षद पद के लिए 32 वार्डों में से 30 वार्डों में चुनाव होने हैं, यहां पर दो वार्डों में सर्वसम्मति बनी है। इसी तरह लाडवा के वार्ड नंबर 11 में पार्षद पद के लिए भी सर्वसम्मति बनी है और इस्माईलाबाद नगर पालिका में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होने हैं और यहां पर 13 वार्ड बनाए गए हैं। इन चुनावों को सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए डीएमसी सतेंद्र सिवाच को आरओ, इस्माईलाबाद उप चुनाव के लिए एमडी शुगर मिल विरेंद्र चौधरी को आरओ नियुक्त किया गया है।



30 से ज्यादा जगहों पर नाकेबंदी

जिला उपायुक्त ने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से शहर में 30 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो रात्रि के समय नाकाबंदी की संख्या में इजाफा किया जाएगा। सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी नाकाबंदी के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी देंगे। अगर जांच के दौरान ड्यूटी में लापरवाही नजर आई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed