फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There will be a blackout again tonight from 7:50 to 8 p.m.

आज रात्रि 7:50 से आठ बजे तक फिर होगा ब्लैक आउट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
There will be a blackout again tonight from 7:50 to 8 p.m.
कुरुक्षेत्र। किसी भी हालात से निपटने के लिए जिला प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा। इसके चलते जिले में तीन हजार बेड की व्यवस्था की गई है। इसमें 542 सरकारी और 2414 निजी अस्पतालों में बेड की व्यवस्था की गई है। जिले में 26 सरकारी और 15 प्राइवेट एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक एंबुलेंस में स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को फिर से मॉक ड्रिल होगी इसके बाद शाम सात बजकर 50 मिनट पर फिर ब्लैक आउट होगा। प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारी के साथ हर हालात से निपटने में उपायुक्त नेहा सिंह ने आमजन से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है। इस जिले में किसी भी नागरिक को घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी नागरिकों के सहयोग के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर रहेगा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की अहम बैठक ली। उन्होंने हर विभाग से स्ट्रीट लाइट, बिजली विभाग से जिले के फीडर व सब स्टेशन, जनस्वास्थ्य विभाग से पीने के पानी की व्यवस्था, फायर विभाग से फायर विभाग द्वारा किए गए प्रबंधों की तैयारियों, जिला नगर आयुक्त, एनएचएआई के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों की ओर से की गई तैयारी के बारे में रिपोर्ट ली और सख्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में आपदा से बचने के लिए हर प्रकार के प्रबंध करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला नगर आयुक्त सुनिश्चित करेगा कि सभी स्ट्रीट लाइट आदेश मिलने के तुरंत बाद बंद की जाएं। केडीबी के अधिकारी ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर के साथ-साथ अधीनस्थ क्षेत्रों, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर 10, 2, 30 व 17 में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था देखने, सभी जगहों पर सोलर लाइटें बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में रत्ती भर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से आपदा कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इस कंट्रोल रूम में 01744-221035 दूरभाष पर किसी भी प्रकार की सहायता ले सकता है।



ब्लैक आउट आज रात्रि 7:50 से आठ बजे तक
उपायुक्त ने कहा कि शनिवार को रात्रि 7:50 से लेकर आठ बजे तक ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल की जाएगी। इस मॉक ड्रिल में जहां बिजली विभाग, नगर परिषद, नगर पालिका, एनएचएआई, पंचायत विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग सहित सभी विभाग अपने-अपने अधीनस्थ लाइट को निर्धारित समय अवधि तक बंद करना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने नागरिकों के साथ-साथ वाहन चालकों से भी अपील की है कि 10 मई को रात्रि 7:50 से आठ बजे तक ब्लैक आउट मॉक ड्रिल में अपना सहयोग देंगे।


बेड से लेकर दवाइयों तक की व्यवस्था : सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुखबीर सैनी ने कहा कि दवाइयों और यंत्रों की भी पर्याप्त व्यवस्था है। इस जिले में आईएमए के सदस्यों के साथ बैठक कर ली गई है और सभी तालमेल के साथ किसी भी आपदा से निपटने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल से तालमेल बनाने के लिए एक डिप्टी सीएमओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।




मुख्यालय के साथ-साथ लाडवा, पिहोवा और शाहाबाद में गाड़ियां तैनात
फायर ऑफिसर संदीप ने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के सभी प्रबंधों को पूरा कर लिया गया है। जिले में फायर विभाग के पास 20 गाड़ियां है, जिन्हें जिला हेड क्वार्टर के साथ-साथ लाडवा, पिहोवा और शाहाबाद में तैनात किया गया है। सभी 102 कर्मचारियों अधिकारियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। बिजली सप्लाई बंद होने की स्थिति से निपटने के लिए डीजल इंजन का प्रबंध किया जा चुका है। साथ ही गाड़ियों के लिए पेट्रोल भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed