फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There will be a ban on entry of outside vehicles, security room will be built in the middle of the main gate

Kurukshetra News: बाहरी वाहनों के प्रवेश पर लगेगा प्रतिबंध, मुख्य द्वार पर बीचोंबीच बनेगा सुरक्षा कक्ष

Mon, 02 Mar 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 02 Mar 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on entry of outside vehicles, security room will be built in the middle of the main gate
कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा परिसर में प्रवेश द्वार से लगता पुराना फर्श उखाड़ती मशीन। संवाद
कुरुक्षेत्र। शहर के कुरुक्षेत्र-पिपली रोड स्थित नया बस अड्डा परिसर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर अब जल्द ही प्रतिबंध लगने वाला है। इसको लेकर बस अड्डे की शुरुआत में परिवहन विभाग द्वारा सुरक्षा कक्ष बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि अगले दो महीनों के अंदर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी रूम में बाहरी ओर उच्च गुणवत्ता के शीशे का इस्तेमाल होगा, जिसके आर-पार देख सुरक्षा कर्मी रोडवेज की गाड़ियों तथा अन्य वाहनों को परख सकेंगे और साथ ही बाहरी वाहन को मौके पर ही रोक सकेंगे। निर्देश के लिए माइक-लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने की भी योजना है। सिक्योरिटी रूम के दोनों तरफ लोहे के गेट लगाए जाएंगे। बसों के आने-जाने के लिए दो अलग-अलग रास्ते होंगे। सरकारी के साथ ही निजी एवं सोसायटी की यात्री बसों के अलावा परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहनों को भी प्रवेश मिल सकेगा। इसके अतिरिक्ति यात्रियों को छोड़ने आए किसी भी वाहन को अंदर जाने की मनाही रहेगी।
विज्ञापन



बताया गया कि निजी दुपहिया, चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें आमतौर पर बस अड्डा परिसर में लगी रहती हैं। ऐसे में किसी वारदात या अनहोनी का अंदेशा भी बना रहता है। इसी को देखते हुए यात्रियों तथा स्टाफ की सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया जा रहा है। सिक्योरिटी रूम के बाहर वाहनों पर पैनी नजर रखने के लिए गार्ड के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। बीचोंबीच बनने वाले सिक्योरिटी रूम के दोनों ओर छह फीट ऊंचे लोहे के गेट और लगभग पच्चीस फीट ऊंचाई पर हरियाणा परिवहन विभाग के नए बस अड्डे का स्वागत बोर्ड होगा। सिक्योरिटी रूम के अलावा बस अड्डे के अंदर स्टाफ की गाड़ियों के लिए पार्किंग भी तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
यात्रियों की सुरक्षा जरूरी, मार्च में काम होगा पूरा : शेर सिंह

डिपो के महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि अड्डा परिसर में यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसीलिए सिक्योरिटी रूम बनाने का कार्य तेज गति से जारी है। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। वाहनाें को जांचने के लिए गेट के चारों ओर सीसीटीवी कैमरों का भी इंतजाम होगा। बाहरी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। अड्डे पर स्टाफ वाहन पार्किंग सहित कुछ कमरों की छतें तथा अन्य जीर्णोद्धार कार्य भी होने हैं, जिन पर लगभग डेढ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा परिसर में प्रवेश द्वार से लगता पुराना फर्श उखाड़ती मशीन। संवाद

कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा परिसर में प्रवेश द्वार से लगता पुराना फर्श उखाड़ती मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed