फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There was tension between farmers and soldiers at Tukar border

Kurukshetra News: ट्यूकर बॉर्डर पर किसानों-जवानों में रही तनातनी

Thu, 22 Feb 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 22 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
There was tension between farmers and soldiers at Tukar border
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पंजाब सीमा से सटे ट्यूकर बॉर्डर पर बुधवार को पूरा दिन किसानों और जवानों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। मारकंडा पुल पर पंजाब की तरफ किसान ट्रैक्टरों के साथ डटे रहे। इस दौरान किसानों के तेवर तल्ख रहे। इधर, पुलिस के साथ आरएएफ और बीएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाले रखा।
किसानों ने पुल पर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि किसी भी किसान ने पुल बने प्रशासन की किलेबंदी को पार करने का प्रयास नहीं किया। प्रशासन की ओर से एक किलोमीटर के दायरे में किसी के आने पर प्रतिबंध रखा गया। वहीं पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवान नाके पर पूरे लाव-लश्कर के साथ नाकाबंदी करके रखी।
विज्ञापन

पुलिस के जवान पुल पर नाकाबंदी से भी करीब 20 फुट आगे तक बैठे थे। साथ ही मारकंडा मंदिर की छत से भी किसानों पर नजर रखी जा रही थी। गुप्तचर विभाग के साथ खुफिया तंत्र भी सतर्क रहा। इसी तरह बॉर्डर पार पंजाब पुलिस भी अलर्ट रही। किसानों के अतिरिक्त किसी को भी आगे नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूकर बॉर्डर के मारकंडा पुल पर प्रशासन ने करीब 25 फीट तक 12 लेयर की किलेबंदी कर रखी है। इसके अलावा इस किलेबंदी के पीछे रोड रोलर के साथ दो व्रज वाहन और वरुण वाहन को तैनात किया हुआ है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल के बाद आगे बढ़ने की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने देर रात ही एक और जगह बैरिकेडिंग कर दी। इस तरफ भी पुलिस के जवानों को तैनात किया गया।
प्रशासन की ओर से मारकंडा पुल से पहले ही नाकाबंदी कर दी गई। इस तरफ से एक किलोमीटर के दायरे में किसी को भी आगे बढ़ने की मनाही थी। नाके पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। यहां तक कि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के वाहनों को भी नाके से पहले ही पार्क करना पड़ा। हालांकि ट्यूकर बस अड्डे से जखवाला की ओर से लोग पंजाब की ओर बढ़ते रहे।

हरियाणा सरकार का किसानों रोकना गलत : बूटा सिंह
भाकियू शादीपुर के प्रधान बूटा सिंह ने बताया कि किसान दिल्ली जाकर केंद्र के समक्ष अपनी बात रखना चाहते हैं, मगर हरियाणा सरकार ने किसानों को रोका हुआ है। हरियाणा सरकार किसानों के साथ गलत कर रही है। हरियाणा सरकार को केंद्र और किसानों के बीच कड़ी का काम करना चाहिए। साथ ही एसकेएम की कॉल का इंतजार हैं। कॉल आने पर आगे जरूर बढ़ा जाएगा। साथ ही उनकी ओर से धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed