फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There was enthusiasm and joy on Hariyali Teej

Kurukshetra News: हरियाली तीज पर दिखा उमंग और उल्लास

Mon, 28 Jul 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 28 Jul 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
There was enthusiasm and joy on Hariyali Teej
कुरुक्षेत्र। हरियाली तीज के अवसर पर शहर रंग-बिरंगी साड़ियों, लोक गीतों और पारंपरिक नृत्यों से सराबोर हो उठा। शहर के प्रमुख स्थलों बिरला मंदिर और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर संग्रहालय में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य किया। मौसम सुहावना होने उत्साह दोगुना हो गया।
विज्ञापन


धरोहर संग्रहालय में हुए कार्यक्रम की शोभा तब और बढ़ गई जब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल और उनकी धर्मपत्नी ने भी मंच पर पहुंचकर लोकनृत्यों में भाग लिया। महिलाएं हरे और लाल रंग के परिधानों में सज-धज कर पहुंचीं और झूले झूलते हुए तीज के गीतों पर थिरकतीं नजर आईं। विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं और महिलाओं की ओर पार्क, गली और मोहल्लों में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कहीं लोकगीत तो कहीं ढोल की थाप पर महिलाएं थिरकतीं नजर आई।
विज्ञापन

बिरला मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठानों के साथ तीज उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने मां पार्वती की पूजा की, व्रत रखा और एक-दूसरे को सौभाग्य की कामनाएं दीं। मंदिर प्रांगण में पारंपरिक झूले लगाए गए थे, जिन पर महिलाओं और बच्चों ने झूलकर पर्व का आनंद लिया। महिलाओं ने पारंपरिक पकवान बनाए और मेहंदी रचाई। गली-मोहल्लों में तीज पर्व का पूरा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed