{"_id":"6a500342d66c90e83003af4f","slug":"there-was-drizzling-throughout-the-day-while-in-the-evening-the-rain-turned-light-in-some-areas-and-heavy-in-others-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-157559-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दिन भर बूंदाबांदी तो शाम को कहीं हल्की तो कहीं तेज हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दिन भर बूंदाबांदी तो शाम को कहीं हल्की तो कहीं तेज हुई बारिश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारिश के चलते शहर की अनेक सड़कें रही पानी से लबालब, सेक्टर सात में हुए जलभराव के ब
- फोटो : आगरा रेल मंडल के नए वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर का स्वागत करते मंडल प्रबंधक गगन गोयल
कुरुक्षेत्र। जिले में वीरवार को मानसून का भरपूर असर दिखाई दिया। तड़के हल्की बारिश के बाद दोपहर तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। शाम चार बजे बाद कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। बारिश होने से तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को लाडवा में हल्की बारिश हुई थी। देर रात तक जिले भर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। वीरवार तड़के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इसके बाद दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। शाम करीब चार बजे फिर बारिश हुई। शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना जताई जाती रही। कृषि विशेषज्ञ डॉ कर्मचंद का कहना है कि अभी कई दिनों तक मौसम में यह बदलाव का दौर जारी रहेगा। यह धान रोपाई करने वाले किसानों के लिए फायदेमंद रहेगा।
जलभराव ने खोली प्रबंधों की पोल
सेक्टर पांच, सात, सेक्टर आठ, सेक्टर 10, मोहन नगर चौक, बीआर अंबेडकर चौक और सेक्टर 17 सहित कई अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। जलभराव ने बारिश के लिए किए गए प्रबंधों की पोल खोल दी। वीरवार सुबह आठ बजे तक जिले में पांच एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। इसमें थानेसर में दो, पिहोवा में दो, इस्माईलाबाद में दो, बाबैन में आठ, शाहाबाद में आठ व लाडवा में 11 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी थी।