फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There was a stir due to the alleged purchase and sale of a two-month-old child near the SP residence.

बएसपी आवास के पास दो माह के बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त से हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
There was a stir due to the alleged purchase and sale of a two-month-old child near the SP residence.
कुरुक्षेत्र। दो महीने के एक बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि किराए पर ली गई एक कार में ही बच्चे का सौदा किया जा रहा था। जब कार चालक को इसका अहसास हुआ तो पेट्रोल भराने के बहाने वह गाड़ी को आगे ले गया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर कार चालक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मामले का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस तीन आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-13 के रहने वाले चेतन ने बताया कि वह कार चलाने का काम करता है। छह महीने पहले उसकी दोस्ती शहर के ही पंकज के साथ हो गई थी। शुक्रवार देर शाम पंकज ने अपनी बहन और जान-पहचान के लोगों को नीलोखेड़ी लेकर जाने के लिए फोन कर उसकी गाड़ी किराये पर मांगी। पंकज ने उसे गाड़ी लेकर अदालत परिसर के पास बुलाया था। वह गाड़ी लेकर पहुंचा तो कुछ देर बाद तीन महिलाएं उसकी गाड़ी के पास आईं, जिसमें एक महिला की गोद में बच्चा था। कुछ देर बाद पंकज भी बाइक पर आ गया और तेल डलवाने के लिए 500 रुपये एडवांस दिए। वह महिलाओं को गाड़ी में बैठाकर चलने लगा तभी एक महिला ने गाड़ी को पुलिस अधीक्षक आवास के पास रुकवा लिया। कुछ देर बाद एक आई-20, रिट्ज गाड़ी और एक बाइक उनकी गाड़ी के पास आकर रुक गई। आई-20 कार से एक महिला उतरकर उसकी गाड़ी में बगल की सीट पर आकर बैठ गई। उसने महिला से बच्चा लेकर दो लाख रुपये देने की बात कही, लेकिन पीछे बैठी महिला ने ढाई लाख रुपये की डिमांड रखी।
विज्ञापन

इस पर आगे बैठी महिला गाड़ी से उतरकर पीछे खड़ी गाड़ी में पहुंच गई। बच्चे की खरीद-फरोख्त का मामला समझ में आने के बाद कार चालक तेल डलवाने के बहाने ग्लोबल सिटी पहुंचा और डायल-112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम आरोपी महिलाओं को लेकर सेक्टर-5 पुलिस चौकी पहुंची। कार चालक के अनुसार इस दौरान उसका पीछा कर रहा बाइक चालक पंकज मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। आरोप है कि गाड़ी में बैठी महिलाएं भी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकियां देती रहीं। शुक्रवार देर शाम से चला घटनाक्रम शनिवार को भी पूरे दिन जारी रहा, लेकिन पुलिस मामले में किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। इस संबंध में सेक्टर-पांच चौकी प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों महिलाओं से पूछताछ की है। महिलाओं में शामिल बच्चे की मां उसे गोद देना चाहती थी, जबकि एक दूसरी महिला बच्चे को लेने आई थी, मगर बच्चा कमजोर होने की वजह से उसने इंकार कर दिया। पुलिस ने महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं। बच्चा लेने आई महिला से भी पूछताछ की जा रही है। गाड़ी चालक के साथ भी महिलाओं की किराये को लेकर तकरार हुई थी। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में बाल कल्याण समिति की आज आपात बैठक
बाल कल्याण समिति के चेयरमैन कृष्ण पांचाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में सोशल मीडिया के जरिए आया है। पुलिस ने बच्चा समिति के सामने पेश नहीं किया। इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। रविवार को समिति की आपात बैठक बुलाई गई है। अगर मामला बच्चे की खरीद-फरोख्त का है तो यह संगीन अपराध है। पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर पूरे मामले पर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed