फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There was a commotion in Vashisht Colony over the possibility of a girl being kidnapped

Kurukshetra News: वशिष्ठ कॉलोनी में युवती के अपहरण की आशंका पर मची खलबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
There was a commotion in Vashisht Colony over the possibility of a girl being kidnapped
कुरुक्षेत्र। वशिष्ठ कॉलोनी में शनिवार देर रात युवती के अपहरण की कोशिश का मामला झूठा निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कार में आए चार युवक युवती के कॉलेज के दोस्त थे, जो उससे मिलने आए थे।
विज्ञापन

घटना के अनुसार युवती अपने घर के बाहर पार्क में बैठी थी तभी उसके चार दोस्त वहां पहुंचे। युवती के पिता ने उन्हें देखकर धमकाना शुरू किया, जिसके कारण युवकों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एक युवक अपनी डिजायर कार छोड़कर भाग गया जबकि कॉलोनी के लोगों ने शोर सुनकर बाकी तीन युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लिया। हालांकि युवती और उसके परिजनों ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस जांच में पता चला कि चारों युवक युवती के कॉलेज के दोस्त थे और उनका अपहरण का कोई इरादा नहीं था। थाना प्रभारी ने बताया कि यह महज एक गलतफहमी थी और युवक केवल युवती से मिलने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed