फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is silence in the market due to Nautapa, people are being tormented by the scorching heat.

Kurukshetra News: नौतपा के चलते बाजार में छा रहा सन्नाटा, लोगों को सता रही भीषण गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
There is silence in the market due to Nautapa, people are being tormented by the scorching heat.
कुरुक्षेत्र। नौतपा के चलते बाजार में छाया सन्नाटा। संवाद
कुरुक्षेत्र/ बाबैन। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते मंगलवार का दिन काफी गर्म रहा। नौतपा के चलते धूप की तपिश और गर्म हवा ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर को पारा 45 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा, जिससे गर्मी गई, जिसके कारण जहां शहरों और गांवों की गलियां वीरान हो गई तो वहीं बाजार भी सुनसान नजर आए। नौतपा से राहत पाने के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का इस्तेमाल कर प्यास बुझायी।
विज्ञापन


जबकि दोपहर 12 बजे से चार बजे तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं नौतपा के चलते पानी की खपत भी बढ़ रही है, हर कोई बार-बार पानी पीकर प्यास बुझा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन



गर्मी के मौसम में न करें लापरवाही : डॉ. रमन जैन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सक डॉ. रमन जैन का कहना है कि लोगों को गर्मी के मौसम में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए, ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। भीषण गर्मी से बचने के लिए दोपहर के समय सफर नहीं करना चाहिए। नौतपा के चलते उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। गर्मी के इस मौसम में खानपान में की गई जरा सी लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है जबकि दोपहर को धूप में सफर करने से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। नौतपा के चलते मरीजों की संख्या में 60 फीसदी तक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सब्जियों को हो रहा नुकसान : डॉ. सीबी सिंह
कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी ने खेतों में खड़ी सब्जियों की फसल खासकर बेल वाली सब्जियों को प्रभावित किया है। भीषण गर्मी और लू से फल और सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। इससे उनके उत्पादन, भंडारण और परिवहन पर भी प्रभाव पड़ता है।






ठंडे मीठे जल से मिली राहगीरों को राहत

बाबैन। भीषण गर्मी को देखते हुए दुकानदारों ने राहगीरों के लिए ठंडे मीठे जल की छबील लगाई। छबील पर पहुंचे सैकड़ों लोगों ने ठंडा मीठा जल पीकर गर्मी से राहत पाई। समाजसेवी कर्मवीर सैनी ने कहा कि भीषण गर्मी में ठंडे मीठे जल की छबील लगाना पुण्य का कार्य है। इसके लिए हमें भरपूर सहयोग देना चाहिए। इस मौके पर सतीश कुमार, धर्मवीर, सुनील कुमार, रोहित, नरेंद्र पटाक माजरा, शैंकी, विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। नौतपा के चलते बाजार में छाया सन्नाटा। संवाद

कुरुक्षेत्र। नौतपा के चलते बाजार में छाया सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed