{"_id":"6553d2255fa499faaf053c85","slug":"there-is-no-trace-of-the-young-man-missing-for-six-days-he-was-threatened-not-to-search-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-8565-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छह दिन से लापता युवक का सुराग नहीं, मिली थी तलाश न करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छह दिन से लापता युवक का सुराग नहीं, मिली थी तलाश न करने की धमकी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले छह दिनों से एक युवक शहर से गायब है, जिसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। युवक के गायब होने के दो दिन बाद परिजनों को अनजान कॉल पर धमकी आई थी कि उसकी तलाश न करें। ऐसे में उसके अपहरण की आंशका जताई जा रही है। युवक के परिजन भयभीत हैं तो वहीं पुलिस भी अभी तक युवक की तलाश नहीं कर पाई है।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में बलबीर चौहान निवासी सेक्टर-चार ने बताया कि नौ नवंबर को उसका बेटा अभिषेक 18 सुबह आठ बजे घर से काॅलेज के लिए गया था। देर शाम तक इंतजार किया, लेकिन वह घर नहीं आया। उन्होंने आसपास उसकी तलाश की और उसके दोस्तों से भी जानकारी हासिल की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है। 11 नवंबर को एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें अभिषेक की आवाज सुनाई दी। कॉल कटने के कुछ देर बाद दोबारा उस नंबर पर बात की तो किसी ने उसे धमकी दी कि अभिषेक से मिलने की कोशिश न करें। उस व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज भी की। छह दिन के बाद भी अभिषेक का कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर, पुलिस का कहना है कि युवक को जल्द तलाश कर लिया जाएगा, इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
मायके आई महिला गायब
कुरुक्षेत्र। थाना सदर में दर्ज शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन की शादी अम्बली जिला यमुनानगर में वर्ष 2017 में हुई थी। उसकी बहन के पास पांच साल का बेटा है। 11 नवंबर को उसकी बहन अपनी अपने पति कुलदीप के साथ मायके आई थी। अगले दिन उसकी बहन बगैर किसी को कुछ बताए घर से लापता हो गई। उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान रहती है। संवाद
विज्ञापन
बुटीक से युवती लापता
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में निकटवर्ती गांव की महिला ने कहा कि उसकी 19 साल की ननद निवासी ठरवा जिला संगरुर पंजाब पिछले छह महीने से उसके पास रह रही थी। दो दिन पहले दोपहर तीन बजे के करीब उसकी बुटीक की दुकान से कहीं चली गई है। काफी तलाश के बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। संवाद