फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is a need to present art by connecting it with social concerns: Prof. Krishna Ranga

सामाजिक सरोकारों से जोड़कर कला को प्रस्तुत करने की जरूरत : प्रो. कृष्णा रंगा

Tue, 03 Sep 2024 07:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 03 Sep 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
There is a need to present art by connecting it with social concerns: Prof. Krishna Ranga
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में छह दिवसीय प्रिंट मेकिंग कार्यशाला आयोजित की गई। डीन इंडिक स्टडीज प्रो. कृष्णा रंगा ने सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सामाजिक सरोकारों से जोड़कर कला को प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। कलाकार समाज में होने वाली घटनाओं को चित्रित कर जन-जागरण का कार्य भी करता है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि प्रो. राम विरंजन ने कहा कि कला स्वयं की अनुभूतियों को प्रदर्शित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। कलाकार आनंद मॉय बनर्जी ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचारों को साझा किया तथा कला की तकनीकी बारीकियों को सीखते हुए समाज की घटनाओं को चित्रित करने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला विश्वविद्यालय की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रिंट मेकिंग तकनीकों और शैलियों को प्रदर्शित किया गया, जो कलाकारों की रचनात्मकता और कौशल को दर्शाती हैं। कलाकारों के विचारोत्तेजक कार्यों ने समकालीन प्रिंट मेकर्स के विचारों को प्रतिबिंबित किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed