{"_id":"69012da31a613926bc0d440a","slug":"there-is-a-difference-between-bjps-words-and-actions-meva-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-144481-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की कथनी और करनी में अंतर : मेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र। बातचीत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेवा सिंह। विज्ञप्ति
- फोटो : Samvad
Link Copied
कुरुक्षेत्र। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने पार्टी कार्यालय पर कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। भाजपा केवल जनता की वोट हथियाने के लिए किसी भी प्रकार का झूठ बोल सकती है। प्रदेश सरकार ने अब जनता से आयुष्मान कार्ड ओर चिरायु हरियाणा योजना के अंतर्गत 11 गंभीर बीमारियों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों के बजाय सरकारी अस्पतालों में करने का फैसला लेकर अपनी कथनी और करनी का प्रमाण दे दिया है जोकि गरीब जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा सरकार के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल पहले ही अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं जहां इलाज न होने के कारण ही जनता को प्राइवेट अस्पतालों में महंगा इलाज करवाना पड़ता है। भाजपा सरकार की ओर से जिन गंभीर बीमारियों के इलाज को निजी अस्पतालों से हटाया गया उसमें कूल्हा बदलना, घुटना बदलना, हर्निया रिपेयर, कान का पर्दा ठीक करना, अपेंडिक्स का ऑपरेशन शामिल है और इसके अलावा टॉन्सिल, गले का लग जाना, बवासीर का इलाज, अंडकोष में पानी भर जाना व यूरिनल ऑपरेशन शामिल है। प्रदेश सरकार बार-बार अपने निर्णय बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।