फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There are fewer buses today, leave home only if necessary

Kurukshetra News: आज बसें हैं कम, जरूरी हो तभी घर से निकलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
There are fewer buses today, leave home only if necessary
कुरुक्षेत्र। अगर आज आप बस में सफर कर कहीं जाना चाहते हैं तो सोच समझ कर ही घर से निकलें। आज आपको रूटों पर बसों के लिए दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

आज रूटों पर बसों की संख्या बहुत कम होगी। क्योंकि रोहतक के पहरावर में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1406 बसें लगाई गई हैं, जिनमें 777 बसें रोडवेज की है। वहीं 630 बसें आरटीए विभाग उपलब्ध कराएगा। कुरुक्षेत्र डिपो में बसों की पहले से कमी हैं, ऐसी स्थिति में भी 35 बसों की ड्यूटी लगाई गई है तो यात्रियों को परेशानी होना लाजमी है। कुरुक्षेत्र डिपो में 141 बसें हैं, जबकि जरूरत के हिसाब से 250 बसें चाहिए। बसों की कमी के कारण करीब 125 टाइम बंद है। रूटों पर बसों के न होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वीरवार को दिल्ली-चंडीगढ़ के 18 टाइम बंद रहे। वहीं कुरुक्षेत्र लाडवा के छह टाइम, कुरुक्षेत्र से शाहाबाद के 20 व कुरुक्षेत्र से पिहोवा के 25 टाइम बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed