{"_id":"66d3b1180d48eda33a035f88","slug":"there-are-chances-of-clear-weather-in-the-coming-days-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-123380-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आगामी दिनों में मौसम साफ होने के बन रहे आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आगामी दिनों में मौसम साफ होने के बन रहे आसार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव के चलते शनिवार को दूसरे दिन भी तेज धूप खिल उठी, जिससे तापमान बढ़ने लगा और उमस भरी गर्मी का आभास हुआ। हालांकि दो दिन पहले हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन फिर से तापमान बढ़ने के कारण गर्मी का असर बढ़ना शुरू हो गया। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर के समय तेज धूप से राहत पाने के लिए युवा पेड़ों की छाया का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम जानकारों का मानना है कि आगे मौसम साफ होने के आसार बन रहे हैं।
हलांकि दोपहर बाद बादल भी छा गए, लेकिन फिर से तेज धूप खिल उठी। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 व न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है। कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि मौसम में परिवर्तन का सिलसिला पिछले कई दिनों से चला हुआ है, जिससे मौसम में स्थिरता नहीं आ पा रही है। आसमान में कभी बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप भी खिल रही है, जिससे लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि अब मौसम साफ होने लगा है, जिससे अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना भी बहुत कम होगी।