{"_id":"6622fd71d24bbd3ff3072367","slug":"then-the-weather-took-a-turn-there-were-clouds-along-with-sunshine-throughout-the-day-drizzle-in-the-afternoon-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-116993-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फिर ली मौसम ने करवट, दिन भर धूप के साथ बादल भी छाए रहे, दोपहर बाद बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फिर ली मौसम ने करवट, दिन भर धूप के साथ बादल भी छाए रहे, दोपहर बाद बूंदाबांदी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम ने शुक्रवार को फिर करवट ली और सुबह से दोपहर तक कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। दोपहर बाद जिला भर में हल्की बूंदाबांदी हुई तो वहीं अब शनिवार को हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम के बदलते मिजाज को देखकर गेहूं कटाई में लगे किसानों की चिंता भी बढ़ी रही। बूंदाबांदी से पहले 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने लगी और धूल उड़ी, जिससे सड़कों पर चलने वाले राहगीरों को भी दिक्कत हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है, जिसके चलते जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे तो वहीं जिले भर में शनिवार को भी हल्की बारिश होने के आसार है, जिससे गेहूं कटाई के काम में भी रुकावट आने की संभावना होगी।