फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Theft in Chaitana Sanstha, locks of three rooms including the main gate broken

Kurukshetra News: चैतना संस्था में चोरी, मेन गेट समेत तीन कमरों के ताले तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Theft in Chaitana Sanstha, locks of three rooms including the main gate broken
कुरुक्षेत्र। गरीब बच्चों को करीब 30 वर्षों से निशुल्क शिक्षा देने वाली चैतना संस्था में सोमवार रात चोरी हुई। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने तीन कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखा सामान खंगाला।
विज्ञापन

चोरों ने दो अलमारियों को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, उनके हाथ केवल करीब 700 से 800 रुपये की नकदी लगी। संस्था की ओर से पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने बताया कि संस्थान में फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण नकदी और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित स्थान पर रखा गया था। इसके चलते चोरों को ज्यादा नकदी नहीं मिल सकी। चोरों ने जाते-जाते संस्था के दरवाजों, तालों और अलमारियों को काफी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद थर्ड गेट पुलिस चौकी से जांच अधिकारी सतीश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। जांच अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के बाद जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed