फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   theef

नकली ग्राहक बनकर चार महिलाओं ने कपड़े की दुकान से पंद्रह सूट किए चोरी

Sun, 07 Jul 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
theef
एक दुकान से दिन दिहाडे़ चार महिलाओं ने कपड़े खरीदने के बहाने पंद्रह सूट चोरी कर लिए। दुकानदार को चेारी का पता उस समय चला जब उसने सीसीटीवी देखा। हालांकि तब तक चारों महिलाएं रफूचक्कर हो गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंजाब के गांव खराबगढ़ निवासी विक्की राम ने पुलिस को बताया कि इस्माईलाबाद के नई मार्केट स्थिति प्रभु कलेक्शन नामक कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। दुकान पर उसके साथ उसकी पत्नी भी बैठती है। शनिवार को दोनों लोग दुकान पर बैठे थे। इसी बीच उनकी दुकान पर चार महिलाएं एक बच्चे के साथ आईं । इन महिलाओं ने सूट दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन

काफी सूट देखने के बाद चारों महिलाएं बिना कुछ खरीदे दुकान से वापस लौट गईं। इतने सूट देखने के बाद भी खरीदारी न होने पर विक्की और उसकी पत्नी अचंभित रह गए। आखिर इसे व्यापार का हिस्सा मानकर दोनों निकाले गए सूट रखना शुरू कर दिया। तभी उनको आभास हुआ कि करीबन पंद्रह सूट कम हैं। इस पर दोनों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो घटना का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में महिलाओं को दुकान के सूट अपने कपड़ों के भीतर छुपाते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद विक्की ने आसपास के दुकानदारों के साथ उन महिलाओं को खोजने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने विक्की राम की शिकायत पर चारो महिलाओं के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed