फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The youth who were stealing the bike left it and ran away into the mines

Kurukshetra News: चोरी कर रहे युवक बाइक छोड़ खदानाें में भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The youth who were stealing the bike left it and ran away into the mines
शाहाबाद। नलवी रोड से दिन-दिहाड़े चलती ट्रैक्टर ट्रॉली से दो युवकों ने सूरजमुखी का कट्टा चोरी करने का प्रयास किया। किसान की सतर्कता से चोरी होने से बच गई। किसान ने तुरंत उसका पीछा किया तो युवक मौके पर सूरजमुखी का कट्टा और बाइक छोड़कर खदानों की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

घटना बुधवार को शाहाबाद के जलेबी पुल के पास हुई, जब एक युवा किसान अपने नौकर के साथ किसी काम से रुका हुआ था तभी उसके नौकर की नजर एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर पड़ी, जिस पर दो युवक एक चलती ट्राॅली का पीछा करते हुए उसमें से सूरजमुखी का कट्टा चोरी कर रहे थे, जैसे ही उन्होंने यह देखा, उन्होंने तुरंत शोर मचाया और अपनी मोटरसाइकिल से युवकों का पीछा करना शुरू कर दिया। युवकों ने शाहा रोड से वापस शाहाबाद की ओर मोटरसाइकिल दौड़ा ली। पीछा करते किसान को देख युवक घबरा गए और मारकंडा पुल के पास मोटरसाइकिल व चुराया गया सूरजमुखी का कट्टा छोड़कर पास की खदानों में भाग निकले। सूचना तुरंत डायल-112 पुलिस को दी गई साथ ही किसान नेता जसबीर सिंह मामूमजरा को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed