फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The youth was taken on a production warrant and jewelry was recovered

Kurukshetra News: युवक को प्रोडक्शन वारंट पर लिया, गहने बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The youth was taken on a production warrant and jewelry was recovered

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने खेड़ी मारकंडा गांव निवासी एक महिला के घर से चोरी करने के आरोप में तीसरे युवक अंबाला के डेहा काॅलोनी के रहने वाले आकाश उर्फ कांटों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके चोरीशुदा गहने बरामद किए हैं। 27 मई को थाना सदर थानेसर में महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह भद्रकाली मंदिर में माथा टेकने आई हुई थी। जब वह मंदिर से वापस घर पहुंची तो घर का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे गहने चोरी मिले। इस मामले में टीम ने 16 जून को अंबाला के डेहा काॅलोनी के राम नगर के रहने वाले यश उर्फ बाडू व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से चोरीशुदा गहने व 90 हजार रुपये बरामद किए गए थे। 20 जून को टीम ने आकाश को गिरफ्तार करके उसके पास से गहने व चोरी की वारदात के दौरान प्रयोग की गई स्कूटी बरामद की। संवाद










महिला से छीनाझपटी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार



कुरुक्षेत्र। सीआईए एक की टीम ने सेक्टर 17 से दवाइयां लेकर घर जा रही एक महिला के साथ छीनाझपटी की वारदात को सुलझाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान बुढेड़ा निवासी करण व जिला करनाल के निगदू के रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन




18 जून को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए झांसा निवासी महिला ने बताया था कि वह दवा लेने के लिए कुरुक्षेत्र आई थी। वापस जाते समय सेक्टर-17 फूड मार्केट के मेहर चौक के पास बाइक पर सवार होकर आए दो युवक उसका पर्स छीनकर मौके से भाग गए थे। उसके पर्स में मोबाइल व डेढ़ हजार रुपये थे। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को सौंपी थी। 19 जून को टीम ने छीनाझपटी के उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल व एक हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के उपरांत कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed