फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The young man who came to sell sawdust climbed into the hands of the police

डोडा चूरापोस्त बेचने आया युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to sell sawdust climbed into the hands of the police
गुप्त सूचना पर एनसीबी यूनिट अंबाला ने एक युवक को काबू करके उसके कब्जे से पांच किलो डोडा चूरापोस्त बरामद किया। आरोपी की पहचान हिसार जिले के थाना नारनौंद माजरा निवासी मंगल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि चार दिसंबर को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अंबाला की टीम जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि मंगल सिंह ट्रांसपोर्ट एरिया के पास लोहे के पुल के नीचे सर्विस लेन पर डोडा चूरापोस्त बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। उसके पास कट्टे से पांच किलो डोडा चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed