फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The young man snatched the earring of the woman, the woman's ear was cut off

युवक ने झपटी महिला के कान से बाली, महिला का कटा कान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The young man snatched the earring of the woman, the woman's ear was cut off
शाहाबाद में छीना झपटी की वारदातें बढ़ रही है। मंगलवार को दिनदहाड़े अज्ञात युवक पंजाब नेशनल बैंक के पास से महिला के कान से सोने की बाली झपट कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेम सिंह व चौकी प्रभारी जयकिशन मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़िता से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। पुलिस को दी शिकायत में पीएनबी चौक निवासी जनक रानी ने बताया कि वह लगभग साढ़े पांच बजे शिव मंदिर से अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह वह कुम्हारों वाली गली में पहुंची तो उसी समय पीछे से आया एक अज्ञात युवक उसके कान से बाली झपटकर फरार हो गया। एक युवती ने उस युवक का पीछा भी किया और शोर मचाया, लेकिन युवक पकड़ में नहीं आया। इस घटना में महिला का कान लहूलुहान हो गया। थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed